युवक की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका

रामनगरिया मेले में मनोरंजन क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत में बुधवार को युवक का शव पड़ा मिला। उसके पेट व चेहरे पर घाव दिखाई दे रहे थे। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक की हत्या तीन चार दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:09 AM (IST)
युवक की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका
युवक की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रामनगरिया मेला में मनोरंजन क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत में बुधवार को युवक का शव पड़ा मिला, जिसके पेट व चेहरे पर घाव के निशान थे। शव की हालत देखकर तीन चार पहले हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शहर कोतवाली के गांव सोता बहादुरपुर निवासी पप्पू का खेत रामनगरिया मनोरंजन क्षेत्र में लगे सर्कस से करीब 400 मीटर की दूरी पर किला घाट के सामने है। पप्पू मजदूरों के साथ सरसों की फसल काट रहे थे। तभी दुर्गध आने लगी। उन्होंने जाकर देखा तो करीब 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जो पेंट, शर्ट, स्वेटर पहने हुआ था, गले में मफलर था। पास में ही अंग्रेजी शराब की खाली बोतल पड़ी थी। शव देखकर पप्पू व मजदूर घबरा गए और भागकर प्रधान के पति जमील खां के पास पहुंचे। पुलिस फॉरेंसिक टीम ने साथ पहुंची और साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी