लोहिया अस्पताल में भर्ती जानलेवा हमले का आरोपित नदारद

गोली से घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। वह गुरुवार सुबह लोहिया अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि पुलिस व चिकित्सक ने डिस्चार्ज किए जाने की बात कही है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:08 AM (IST)
लोहिया अस्पताल में भर्ती जानलेवा हमले का आरोपित नदारद
लोहिया अस्पताल में भर्ती जानलेवा हमले का आरोपित नदारद

संवाद सूत्र, नवाबगंज (फर्रुखाबाद) : जानलेवा हमले में नामजद युवक को गोली से घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गुरुवार सुबह लोहिया अस्पताल से फरार हो गया। वहीं पुलिस व चिकित्सक ने डिस्चार्ज किए जाने की बात कही है।

थाना क्षेत्र के गांव गढि़या बबुरारा में विगत दो अक्टूबर को मुकदमेबाजी की रंजिश में दो पक्षों में फायरिग हुई थी। जिसमें गांव के प्रमोद यादव व दूसरे पक्ष के धर्मवीर सिंह घायल हो गए थे। दोनों को लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया था। दोनों घायलों की सुरक्षा में थाने के सिपाही राकेश कुमार, भीमसेन और चौकीदार करू को तैनात किया गया था। गुरुवार सुबह प्रमोद कुमार लोहिया अस्पताल से फरार हो गया। इलाज कर रहे आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. बीके दुबे ने बताया कि प्रमोद को डिस्चार्ज किया गया है। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने भी डिस्चार्ज किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मुकदमे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि गढि़या बबुरारा निवासी संतोष की पत्नी संगीता ने गांव के धर्मवीर सिंह, हरिभान सिंह, अंतराम सिंह, सतेंद्र उर्फ जितेंद्र, कर्मवीर सिंह, ओमवीर, राहुल, कुलदीप के खिलाफ तो कर्मवीर सिंह ने मुलायम सिंह, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, राजीव कुमार, अजब सिंह के खिलाफ जवाबी मुकदमे दर्ज कराए थे।

chat bot
आपका साथी