दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद दिल्ली से लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:35 PM (IST)
दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दिल्ली से लौट रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। बुधवार सुबह युवक को बेहोशी हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहोशी हालत में गिरने से युवक के सिर में चोट आ गई।

बुधवार सुबह 7:55 बजे बेहोशी हालत में 40 वर्षीय युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अ‌र्द्ध बेहोशी हालत में युवक ने अपना नाम रामपाल पुत्र रामदास निवासी एका, फिरोजाबाद बताया। युवक का मोबाइल और नकदी गायब है। हालांकि बैग सुरक्षित है। अब युवक के होश आने पर ही घटना की जानकारी हो सकेगी। बताया गया कि युवक दिल्ली से लौट रहा था। उन्हें एटा में उतरना था, लेकिन जहरखुरानी का शिकार होने पर वह बेहोश हो गया। रोडवेज बस स्टैंड पर मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बुधवार दोपहर 45 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस जांच कर रही है।

बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब रोडवेज बस स्टैंड पर 45 वर्षीय युवक का शव मिला। पहचान न होने के कारण शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला और कादरीगेट चौकी प्रभारी राजेश राय ने बस स्टैंड पर पहुंचकर जांच की। पीआरडी जवान रजनेश कुमार ने बताया कि कुर्सी पर बैठकर युवक खून की उल्टी कर रहा था। वह युवक को अस्पताल ले गए वहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी श्रीमती उर्मिला दुबे ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवक बीमार था, उसने अपना पता हजियापुर बताया था, इसी बीच उसकी मौत हो गई। युवक आसमानी रंग की फुल शर्ट, सफेद बनियान, नीला रंग का अंडरवियर और काले रंग की पैंट पहने हैं। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी