69.6 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर्स में चकबंदी विभाग और सेंट्रल व ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:45 PM (IST)
69.6 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कराया कोविड वैक्सीनेशन
69.6 फीसद फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कराया कोविड वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्कर्स में चकबंदी विभाग और सेंट्रल व जिला कारागार में कोविड वैक्सीन किया गया। लोहिया अस्पताल और सिविल अस्पताल में नगर पालिका के कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन कराया। कोविड टीकाकरण के लिए 1654 लोगों का लक्ष्य तय किया गया था, इसके सापेक्ष 1152 लोगों ने टीकाकरण कराया।

सेंट्रल जेल में जेलर सुरेश चंद्र ने कोविड वैक्सीन लगवाई। अधीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि लखनऊ में तैनाती के दौरान उनका नाम वहां की सूची में शामिल हुआ, इस कारण यहां पर नाम न होने से उनके वैक्सीन नहीं लग सकी। यहां पर 118 लोगों में 90 और जिला कारागार में 68 में 57 लोगों ने टीकाकरण कराया। पुलिस लाइन में सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने वैक्सीनेशन कराया। लोहिया अस्पताल में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी राजेश त्रिपाठी और चकबंदी अधिकारी सुधाकर पांडेय ने टीका लगवाया। एक नजर

बूथ - टीकाकरण का लक्ष्य - हुआ टीकाकरण - इन विभागों का हुआ वैक्सीनेशन

लोहिया अस्पताल पुरुष - 56- 42 - चकबंदी विभाग

लोहिया अस्पताल महिला - 130 - 45 - नगर पालिका

सिविल अस्पताल लिजीगंज - 129 - 66- नगर पालिका

पुलिस लाइन 01 -123 - 129 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 02 - 128 - 76 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 03 - 134 - 109- पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 04 - 125 - 50 -पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 05 - 125 - 111 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 06 - 115 - 105 -पुलिस कर्मी

सेंट्रल जेल - 118 -90- जेल स्टाफ

जिला जेल - 68 -57- जेल स्टाफ

सीएचसी कायमगंज - 125 - 81- नगर पंचायत

सीएचसी कमालगंज - 73 - 54- नगर पंचायत

सीएचसी मोहम्मदाबाद -80 - 89 - नगर पंचायत

- कुल टीकाकरण का लक्ष्य - 1654

- हुआ टीकाकरण - 1152 55 कर्मचारियों ने लगवाया टीका

कमालगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए कोरोना वैक्सीनेशन में नगर पंचायत के 54 कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन में 73 कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। एएनएम नीलम गौतम ने वैक्सीन लगाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि 54 नगर पंचायत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया है। 80 लोगों के लक्ष्य में 89 ने कराया टीकाकरण

मोहम्मदाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में कोविड-19 टीकाकरण में पहला टीका एएनएम दिव्या राठौर ने सिपाही श्याम सिंह के लगाया। 80 के सापेक्ष 89 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। इनमें नगर पंचायत के 65 सफाई कर्मचारी थे। छूटे पुलिस कर्मियों ने भी वैक्सीन लगवाई। 28 टेंपो चालकों का लिया गया नमूना

कमालगंज : सीएचसी के लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने टीम के साथ थाने के बाहर शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए पुलिस की मदद से फतेहगढ़ की ओर जा रहे टेंपों रुकवाकर 28 चालकों के नमूने लिए।

chat bot
आपका साथी