बजट के इंतजार में दो साल से नहीं बनीं 37 टूटी सड़कें

शहर के कुछ प्रमुख मार्गों सहित 37 सड़कें पिछले 2 साल से बजट के इंतजार में नहीं बन सकीं। इनमें कुछ मार्ग तो इस कदर टूटे हैं कि इन पर चलना मुश्किल हो रहा है। आवास विकास कालोनी की अधूरी पड़ी सड़क की मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। बारिश होने पर तो इन सड़कों से निकलना दूभर हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 10:33 PM (IST)
बजट के इंतजार में दो साल से नहीं बनीं 37 टूटी सड़कें
बजट के इंतजार में दो साल से नहीं बनीं 37 टूटी सड़कें

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के कुछ प्रमुख मार्गों सहित 37 सड़कें पिछले दो साल से बजट के इंतजार में नहीं बन सकीं। इनमें कुछ मार्ग तो इस कदर टूटे हैं कि इन पर चलना मुश्किल हो रहा है। आवास विकास कॉलोनी की अधूरी पड़ी सड़क की मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। बारिश होने पर तो इन सड़कों से निकलना दूभर हो जाता है।

काफी प्रयास के बाद लकूला से आवास विकास कॉलोनी मार्ग का निर्माण एक साल पहले कराया गया था, लेकिन यह सड़क भी अधूरी छोड़ दी गई थी। नागरिकों ने तत्कालीन अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता पर अधूरी सड़क बनाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की गई। जनपद के आला अधिकारियों को भी उन्होंने दर्जनों शिकायती पत्र दिए, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई। यह सड़क इस कदर टूटी है कि हल्की से बारिश होने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पक्कापुल-नाला मछरट्टा मार्ग भी पूरी तरह टूटा है। हालात यह हैं कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। यह सड़क सर्वाधिक व्यस्त है। इसके निर्माण के लिए दो साल पहले टेंडर हुआ था। उन दिनों कुल 37 टेंडर हुए थे। बाद में निर्माण लागत बढ़ने से ठेकेदारों ने काम रोका और फिर बजट ही समाप्त हो गया। इसके चलते अध्यक्ष के आदेश पर टेंडर स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद से ही बजट का इंतजार हो रहा है। जिससे सड़कें नहीं बन पाईं। दो माह बाद मानसून आने की संभावना है। तब तक सड़कों का निर्माण होना भी मुश्किल दिख रहा है। इस कारण शहर के लोगों के सामने फिर समस्या आएगी। नगरपालिका के अवर अभियंता मुकेश जायसवाल ने बताया कि आवास विकास की अधूरी सड़क सहित कई सड़कों को 14वें वित्त की धनराशि से बनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पिछले दिनों बैठक भी की थी। चुनाव की वजह से प्रक्रिया रुक गई थी। अब काउंटिंग होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी