गुदड़ी मार्ग पर बंद होंगे 27 चैंबर, फिर बनेगी सड़क

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद नाले के ऊपर बना नाला मछरट्टी-गुदड़ी मार्ग कई वर्षों से टूटा ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:14 PM (IST)
गुदड़ी मार्ग पर बंद होंगे 27 चैंबर, फिर बनेगी सड़क
गुदड़ी मार्ग पर बंद होंगे 27 चैंबर, फिर बनेगी सड़क

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : नाले के ऊपर बना नाला मछरट्टी-गुदड़ी मार्ग कई वर्षों से टूटा है। सड़क निर्माण का टेंडर भी दो बार हो चुका है, लेकिन सड़क पर चेंबरों की संख्या अधिक होने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। पालिका ने अब 27 चेंबर बंद करने का निर्णय लिया है। इसी के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।

गुदड़ी मार्ग पर 39 चेंबर हैं। नाला आए दिन चोक होने की वजह से इन चेंबरों को खोलना पड़ता था और सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती थी। 15 साल पहले भी यह सड़क करीब 30 लाख रुपये खर्च कर बनाई गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही टूट गई। बाद में इसकी मरम्मत कराई गई, वह भी सफल नहीं हुई। अब करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य फिर होना है। सड़क को बचाने के लिए पालिका ने 27 चेंबर बंद करने का निर्णय लिया है। अधिशासी अधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि आरसीसी से चेंबर बंद कराने का काम शुरू हो गया है। होली से पहले सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी