1.77 करोड़ का लगा प्लांट, फिर भी काला धुआं

संवाद सहयोगी, कायमगंज : सहकारी चीनी मिल की चिमनी से धुएं के साथ निकलते कालिख के कणों को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 06:37 PM (IST)
1.77 करोड़ का लगा प्लांट, फिर भी काला धुआं
1.77 करोड़ का लगा प्लांट, फिर भी काला धुआं

संवाद सहयोगी, कायमगंज : सहकारी चीनी मिल की चिमनी से धुएं के साथ निकलते कालिख के कणों को रोकने के लिए विगत सत्र 1.77 करोड़ की लागत से लगा ऐश कलेक्शन प्लांट (राख संग्रह संयंत्र) पूरी तरह खराब हो गया है। इससे चीनी मिल कालोनी व आसपास की रिहायशी बस्तियों के लोग परेशान हैं। हवा के साथ यह कालिख पूरे नगर में फैल जाती है। जो जन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताई जाती है।

गौरतलब है कि चीनी मिल की चिमनी से निकलने वाले धुएं के साथ उड़ने वाली कालिख से निजात मिलने की उम्मीद तब जगी थी, जब पिछले सत्र सहकारी चीनी मिलों के संघ मुख्यालय द्वारा कायमगंज चीनी मिल में ऐश कलेक्शन प्लांट लगाया गया, लेकिन यह संयंत्र विगत सत्र ही खराब हो गया था। मौजूदा सत्र में इस प्लांट को दुरुस्त कर दिया गया। इससे सत्र के प्रारंभिक चरण में चिमनी से सफेद धुआं आने लगा। कुछ दिन चलकर इस प्लांट के दो मोटरों में से एक मोटर खराब हुई तो हल्का काला धुआं निकला, लेकिन इन दिनों दोनों मोटर खराब हो जाने से धुआं व कालिख की स्थिति पहले जैसी हो गई है। आस-पास के क्षेत्रों में उड़ने वाली कालिख से लोगों का जीना दूभर हो गया है। सांस के साथ यह कालिख फेफड़ों में पहुंच रही है। घर की छतों पर कालिख की परत जम जाती है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

दोनों मोटर खराब हो जाने से प्लांट काम नहीं कर रहा है। इसे लगाने वाली कंपनी के इंजीनियर काम कर रहे हैं। इससे ऐश कलेक्शन प्लांट शीघ्र ही ठीक होने की उम्मीद है। प्लांट शुरू कराने के लिए कुछ घंटों के लिए पेराई रोकनी पड़े।

डीके सक्सेना, जनरल मैनेजर, सहकारी चीनी मिल

chat bot
आपका साथी