पानी भरने के विवाद में दो महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, नवाबगंज : हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को लाठी-डंडे चल गए।

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 01:01 AM (IST)
पानी भरने के विवाद में दो महिलाएं घायल
पानी भरने के विवाद में दो महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, नवाबगंज : हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।

क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी रामबरन की पत्नी रामलली घर के निकट लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। उसी समय पास के गांव चंदनी निवासी रामसरन की पुत्री प्रियंका से पहले पानी भरने को लेकर रामलली का विवाद हो गया। इसी के बाद प्रियंका के परिजन मौके पर आ गए। मारपीट में रामलली घायल हो गईं। उन्होंने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। दूसरी घटना में गांव धूरीहार निवासी अनार ¨सह की पत्नी बीना देवी हैंडपंप पर पानी भर रही थीं। गांव के ही निवासी देवेंद्र ¨सह ने उनकी बाल्टी फेंक दी। विरोध करने पर बीना देवी को घायल कर दिया। बीना देवी ने देवेंद्र ¨सह, संजू, सुभाष व शिवम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।

chat bot
आपका साथी