महिला सहित चार लोगों को सर्प ने डसा

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : अलग-अलग स्थानों पर रविवार को महिला सहित चार लोगों ने सर्प ने डस लिय

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 08:48 PM (IST)
महिला सहित चार लोगों को सर्प ने डसा

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : अलग-अलग स्थानों पर रविवार को महिला सहित चार लोगों ने सर्प ने डस लिया। उन्हें लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन निवासी रामआसरे की विवाहित पुत्री रामलली घर के सामने करौंदा के बाग में छोटी चारपाई पर लेटी थी। सोते समय सर्प ने पैर में डस लिया। पिता की सूचना पर ईएमअी मो.असलम ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी रामनिवास शुक्ला के पुत्र विजय शुक्ला (20) खेत में पशुओं के लिए घास काटने गए थे। कटी घास इकट्ठी करते समय सर्प पर पैर पड़ जाने से उसने तलबे में डस लिया। भाई अवधेश ने लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी धर्मेंद्र ¨सह का 5 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद सुबह कमरे में अलमारी से बस्ता लेने गया था। बस्ता उठाते समय अलमारी में बैठे सर्प ने डस लिया। पिता ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिल्क सुल्तान निवासी अखिलेश यादव के पुत्र राजन (14) को सुबह भैंस को चारा डालते समय सर्प ने डस लिया। परिजनों ने लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन दोपहर में उन्हें घर ले गए। शाम को फिर हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी