अतिक्रमण हटाने गए पालिका कर्मियों से विवाद

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : शहर की आवास विकास कालोनी निवासी सैनिक श्रवण कुमार मिश्र की पत्नी अनुरा

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 07:49 PM (IST)
अतिक्रमण हटाने गए पालिका कर्मियों से विवाद

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : शहर की आवास विकास कालोनी निवासी सैनिक श्रवण कुमार मिश्र की पत्नी अनुराधा मिश्रा ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी कि उनके मकान के सामने पड़ोसी कप्तान ¨सह ने चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया है। जांच में शिकायत सही पायी गई। पालिका के सहायक अभियंता अमित कुमार शर्मा व अवर अभियंता मुकेश जायसवाल कर्मचारियों व सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कप्तान ¨सह की पत्नी सावित्री व पुत्र राजू का पालिका कर्मचारियों से जमकर विवाद हुआ। विरोध के चलते पालिका कर्मी पूरा अतिक्रमण नहीं हटवा पाये। विवाद बढ़ने से पालिका कर्मी वापस चले गये। राजू ने आरोप लगाया कि नगरपालिका को पहले नोटिस देना चाहिए था। बिना बताये अतिक्रमण हटाना गलत है। सहायक अभियंता ने बताया कि तहसील दिवस की शिकायत में नोटिस देने का प्राविधान नहीं है। मौके पर अतिक्रमण पाया गया। अधिशासी अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। आधा अतिक्रमण हटाया जा सका है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट दी जायेगी।

chat bot
आपका साथी