टीला धसने से महिला की मौत

कायमगंज, संवाद सहयोगी : घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस जाने से दो महिलाएं दब गयीं।

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 06:05 PM (IST)
टीला धसने से महिला की मौत

कायमगंज, संवाद सहयोगी : घरेलू काम के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक टीला धंस जाने से दो महिलाएं दब गयीं। जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाव कुआखेड़ा बजीर आलम के मजरा बड़ी खजुरिया में महिलाएं टीले पर मिट्टी खोद रहीं थीं। एक ही स्थल पर अधिक गहराई में मिट्टी खोदे जाने से भुरभुरी मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। जिसमें नजमा बेगम(45) पत्नी लालमियां और सन्नो बेगम पत्नी लतीफ दब गयीं। सन्नो बेगम पर मिट्टी कम गिरने से वह चुटहिल हो गई, लेकिन नजमा बेगम गहराई में दब गयीं। सन्नो बेगम ने गाव मे सूचना दी। जिस पर ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर नजमा को बाहर निकाला और सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत के कारण लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर परिजन अन्यत्र ले गये, वहां महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तहसीलदार शेख आलमगीर ने बताया कि घटना के बाबत सूचना नहीं मिली है लेखपाल को भेजकर जाच करायी जायेगी।

chat bot
आपका साथी