दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

By Edited By: Publish:Tue, 22 Apr 2014 01:02 AM (IST) Updated:Tue, 22 Apr 2014 01:02 AM (IST)
दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता : अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार सेल्समैन सहित दो लोग घायल हो गए।

मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी अमलेंद्र पांडेय (20) सोमवार दोपहर बाद गांव के साथी रजत शर्मा (18) के साथ टेंपो से मलू नगला जा रहे थे। धीरपुर के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों लोग घायल हो गए। लोहिया अस्पताल लाते समय अमलेंद्र पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर अमलेंद्र की चाची हिना पत्नी राजवीर लोहिया अस्पताल पहुंच गयीं। उन्होंने बताया कि अमलेंद्र हाईस्कूल का छात्र था। घायल रजत को भर्ती कर लिया गया।

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी मीरा (35) अपने पति उमाशंकर राठौर के साथ बाइक से भतीजी अनीता की शादी में शामिल होने कन्नौज के उमर्दा जा रही थीं। शाहनगर के पास गड्ढे में झटका लगने से वह बाइक से गिरकर घायल हो गयीं। उन्हें तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिए जाने पर परिजन लोहिया अस्पताल ले आए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शमसाबाद कस्बे के ताड़ वाली हवेली निवासी राहुल सक्सेना (22) प्राइवेट कंपनी का सेल्समैन है। वह शाम को बाइक से फर्रुखाबाद से वापस घर जा रहा था। चिलसरा रोड पर कर्बला के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। ईएमटी शैलेष श्रीवास्तव ने उसे बेहोशी हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उसकी जेब में दो हजार बीस रुपये निकले। सूचना पर उसके पिता महेश बहादुर लोहिया अस्पताल पहुंच गये।

chat bot
आपका साथी