योगीराज में आधी आबादी सुरक्षित नहीं : एमएलसी

न्याय की उम्मीद बढ़ी है। आरोपित विधायक को सत्ता का संरक्षण होने का आरोप लगाया। कहा हत्या की नीयत से सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया। दुर्घटना में घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। काली मंदिर प्रार्थना में एमएलसी के साथ सुनरा यादव दुर्गा गुप्ताविध्यवासिनी यादव गीता मौर्य रेखा यादव पूजा यादव अलका कुशवाहा पूनम मिश्रा भानमती यादव रानी यादव सुमन आदि शामिल रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 11:23 PM (IST)
योगीराज में आधी आबादी सुरक्षित नहीं : एमएलसी
योगीराज में आधी आबादी सुरक्षित नहीं : एमएलसी

अयोध्या: विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने पहाड़गंज स्थित काली मंदिर में उन्नाव की दुष्कर्म की पीड़िता को बचाने के लिए प्रार्थना की। कहा, भाजपा योगी राज में आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढाओ नारे की सच्चाई सामने आ गई है। कुशवाहा ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। एमएलसी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने से पीड़िता को न्याय की उम्मीद बढ़ी है। आरोपित विधायक को सत्ता का संरक्षण होने का आरोप लगाया। कहा, हत्या की नीयत से सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया। दुर्घटना में घायल पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। कालीमंदिर में हुई प्रार्थना में एमएलसी के साथ सुनरा यादव, दुर्गा गुप्ता, विध्यवासिनी यादव, गीता मौर्य, रेखा यादव, पूजा यादव, अलका कुशवाहा, पूनम मिश्रा, भानमती यादव, रानी यादव, सुमन आदि शामिल रहीं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी