कामगार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत

रुदौली (फैजाबाद) : कामगार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना सात समुंदर पार से यहां आ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 12:12 AM (IST)
कामगार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत
कामगार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत

रुदौली (फैजाबाद) : कामगार की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना सात समुंदर पार से यहां आते ही सन्नाटा पसर गया। रुदौली के नज्जू खां का पुरवा मजरे महमूदमऊ गांव निवासी अबूबकर (27)पुत्र मो. सगीर सऊदी अरब के रियाद में घरेलू चालक था। वह एक वर्ष पहले ही गांव से सऊदी अरब गया था।

शुक्रवार की सुबह सऊदी अरब में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उसका वाहन एक ट्राला से टकरा गया। घटना स्थल पर उसकी मौत की सूचना दूरभाष के जरिए गांव पहुंची। शव काफी क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। सऊदी में इस वक्त छुट्टियां चल रही है। शव को यहां लाने में लगभग डेढ़ माह से अधिक का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में शव सुरक्षित रह पाना भी मुश्किल है। मृतक की शादी अभी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसकी एक पांच माह की बेटी भी है। आर्थिक तंगी से परेशान होकर मृतक विदेश कमाने गया था। विदेश में उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। माता पिता सहित पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी