धनतेरस आज, सजी दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक

फैजाबाद : सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के लिए दुकानें सजधज कर तैयार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 12:07 AM (IST)
धनतेरस आज, सजी दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक
धनतेरस आज, सजी दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक

फैजाबाद : सोमवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के लिए दुकानें सजधज कर तैयार है। धनतेरस के मद्देनजर दुकानदारों ने खास तैयारियां की हैं। रविवार को बर्तन की दुकानों के साथ ही वाहनों व इलेक्ट्रानिक उत्पादों के शोरूम संचालक भी धनतेरस के इंतजाम में दिन भर व्यस्त दिखे। ग्राहकों के लिए भी खास तैयारियां की गई हैं। ग्राहकों के लिए कहीं उपहार योजना संचालित किया जा रही है तो कहीं त्योहारी छूट दी गई है। चौक, फतेहगंज, नाका, नियावां, मोदहा, साहबगंज, देवकाली समेत अन्य प्रमुख बाजारों में धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर अस्थाई दुकानें भी लगाई गई हैं।

धनतेरस पर सबसे ज्यादा रौनक बर्तन की दुकानों पर होती है। इसके लिए बर्तन विक्रेताओं ने भी कमर कसी है। ग्राहकों तक सीधी पहुंच के लिए दुकानों पर कर्मियों की संख्या को बढाया गया है तो कहीं दुकान के दायरे को अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया है। दुकानदार संचालकों ने बर्तनों के प्रदर्शन के लिए खास तौर पर इंतजाम किए हैं। दीपावली के मद्देनजर मूर्तियों की भी दुकानें लगाई जा रही है। विशेषकर चौक, नाका, मोदहा, रिकाबगंज आदि क्षेत्रों में मूर्ति की अस्थाई दुकानें लग रही हैं। रिकाबगंज, मोदहा, नियावां, साहबगंज व देवकाली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूर्ति विक्रेताओं ने दुकानें लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं घरों की साज-सज्जा के लिए बंदनवार व रंगोली की खरीदारी जोर पकड़े है। ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर बाजार में खास तैयारियां दिख रही हैं।

chat bot
आपका साथी