सुगंधा को यूपी जूनियर बालिका टीम की कमान

फैजाबाद : भारतीय हैंडबाल संघ के तत्वावधान में हिमाचल में राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबाल च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM (IST)
सुगंधा को यूपी जूनियर बालिका टीम की कमान
सुगंधा को यूपी जूनियर बालिका टीम की कमान

फैजाबाद : भारतीय हैंडबाल संघ के तत्वावधान में हिमाचल में राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबाल चैंपियनशिप 17 से 22 सितंबर के बीच आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की सुगंधा यादव के नेतृत्व में बालिका टीम की घोषणा कर दी गई। उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के संयुक्त सचिव परमेंद्र ¨सह और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी ¨सह ने प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए बताया कि चयनित टीम हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगी।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी ¨सह ने कहा कि प्रदेश की चयनित टीम को 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। एक से 15 सितंबर तक चलने वाले शिविर में प्रदेश टीम का अंतिम चयन किया गया। चयनित टीम की कमान बस्ती की सुगंधा यादव को सौंपा गया है। टीम में उनके अलावा दिव्याशीं सुनीता राज, राधना भास्कर, कविता चौधरी (सभी बस्ती), मोना चौधरी, मुस्कान गौतम, प्रीती गौड़, रेहाना बानो (सभी फैजाबाद), संध्या यादव (बनारस), निशा यादव (गोरखपुर), पूजा मौर्या (बरेली), मेहजबी (मुरादाबाद), आरुषी दुबे, शीतल कुमारी (लखनऊ), खुशबु शर्मा (सहारनपुर), कोच मो. इरफान को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी