प्रदेशीय स्कूली ताइक्वांडो टीम मणिपुर रवाना

अयोध्या : मणिपुर के इंफाल शहर में 26 नवंबर से आयोजित होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 10:37 PM (IST)
प्रदेशीय स्कूली ताइक्वांडो टीम मणिपुर रवाना
प्रदेशीय स्कूली ताइक्वांडो टीम मणिपुर रवाना

अयोध्या : मणिपुर के इंफाल शहर में 26 नवंबर से आयोजित होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-14 सबजूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान से गुरुवार को रवाना हुई। क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु ¨सह ने बताया कि बालकों की टीम में नेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ के निखिल यादव, फैजल खान व आदित्य गौतम, जीएनके इंटर कॉलेज सिविल लाइन कानपुर के अविरल पाठक, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रशांत प्रजापति, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज महराजगंज के जुबेर अहमद, श्रीबेनी ¨सह इंटर कॉलेज गाजीपुर के राजकमल, वीपीआइसी इंटर कॉलेज कानपुर के जय त्रिपाठी, श्रीअनंत आदर्श इंटर कॉलेज गोरखपुर के रितिक शर्मा तथा नवज्योति विद्यालय नैपरा वाराणसी के विकास यादव को स्थान मिला है।

बालिकाओं की टीम में दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज वाराणसी की अंशिका मंडल व तान्या यादव, माहेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज कानपुर की अर्पिता विरहा, अनंत आदर्श इंटर कॉलेज देवरिया की तनु वर्मा, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी आगरा की नीतू, नेशनल इंटर कॉलेज लखनऊ की रानी व कशिश दुबे तथा हुबलाल इंटर कॉलेज आगरा की आयुषी ¨सह व प्रिया ¨सह को रखा गया है। सुल्तानपुर के राघवेंद्र प्रताप ¨सह व फैजाबाद के विशाल कुमार गुप्त तथा भारती पाठक को मैनेजर व कोच बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी