बार व बेंच में तालमेल आवश्यक: सिंह

ह्यश्रद्धड्ड2ड्डद्य ढ्डड्डह्म ड्डह्यह्यश्रष्द्बड्डह्लद्बश्रठ्ठ ह्यश्रद्धड्ड2ड्डद्य ढ्डड्डह्म ड्डह्यह्यश्रष्द्बड्डह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 06:23 AM (IST)
बार व बेंच में तालमेल आवश्यक: सिंह
बार व बेंच में तालमेल आवश्यक: सिंह

अयोध्या: न्यायालय में वादकारी का हित सर्वोच्च है। बार और बेंच के बीच तालमेल रखते हुए संघ को हड़ताल की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। यह बातें बार एसोसिएशन अयोध्या अध्यक्ष अरविद कुमार सिंह ने मंगलवार को सोहावल तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। नई कमेटी में अध्यक्ष प्रयागदत्त तिवारी व मंत्री अनूप कुमार पांडेय को शपथ दिलाई गई। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच और प्रबल इच्छाशक्ति प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। उप निबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र ने विचार रखे। नवगठित अधिवक्ता संघ में उपाध्यक्ष अंजनी दुबे, अरुण कुमार दुबे, अजीत कुमार पांडेय, हेमंत दुबे, चंद्रभान तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेश रावत सहित कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव कर उन्हें भी शपथ दिलाई गई। फैजाबाद अधिवक्ता संघ मंत्री प्रमेंद्र कुमार, रामसजीवन दुबे, रामयज्ञ तिवारी, संकटा निषाद, लषनधर तिवारी, नायब तहसीलदार रौनाही नरसिंह नारायण वर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रियंवदा मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी