यात्रियों को डिपो पर मिलेगा 'अयोध्या धाम' का टिकट

उनका टिकट फैजाबाद के नाम से कटता था। नई व्यवस्था के तहत अब ऐसा नहीं होगा। हाल ही में हुए परिवर्तन के बाद अब अयोध्या डिपो आने वाले यात्रियों का जो टिकट काटा जाएगा वह अयोध्या धाम के नाम से होगा। परिवहन निगम अयोध्या रीजन के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक सुमीर कुमार ने बताया कि टिकटिग प्रणाली में परिवर्तन किए जाने का निर्देश दे दिया गया है। यह प्रक्रिया यूपीएसआरटीसी के साथ काम करने वाली कंपनी ट्राइमैक्स के माध्यम से पूर्ण किया जाना है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि रविवार नहीं तो सोमवार तक हर हाल में अयोध्या डिपो आने वाले यात्रियों का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:09 AM (IST)
यात्रियों को डिपो पर मिलेगा 'अयोध्या धाम' का टिकट
यात्रियों को डिपो पर मिलेगा 'अयोध्या धाम' का टिकट

अयोध्या : परिवहन निगम के फैजाबाद डिपो का नाम बदल कर अयोध्या होने के बाद अब जल्द ही टिकटिग प्रणाली में परिवर्तन होने जा रहा है। अब तक जो यात्री फैजाबाद (वर्तमान में अयोध्या डिपो) आते थे, उनका टिकट फैजाबाद के नाम से कटता था, जबकि रामनगरी आने वालों का टिकट अयोध्या के नाम से। नई व्यवस्था के तहत अब ऐसा नहीं होगा। हाल ही में हुए परिवर्तन के बाद अब अयोध्या डिपो आने वाले यात्रियों का टिकट 'अयोध्या धाम' के नाम से बनेगा।

परिवहन निगम अयोध्या रीजन के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक सुमीर कुमार ने बताया कि टिकटिग प्रणाली में परिवर्तन का निर्देश दिया गया है। यह प्रक्रिया यूपीएसआरटीसी के साथ काम करने वाली कंपनी ट्राइमैक्स के माध्यम से पूर्ण की जा रही है। संभावना है कि रविवार नहीं तो सोमवार तक हर हाल में अयोध्या डिपो आने वाले यात्रियों का जो टिकट काटा जाएगा, वह अयोध्या धाम के नाम से होगा।

ट्राइमैक्स कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी विवेक कुमार बताते हैं कि मुख्यालय स्तर से ईटीएम के साफ्टवेयर में फैजाबाद के नाम को परिवर्तित कर अयोध्या धाम किया जाना है, जो सोमवार तक हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अयोध्या डिपो से नेशनल हाईवे होते हुए लगभग 20 किलोमीटर का सफर तय कर रामनगरी अयोध्या को जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम की बस में अयोध्या के नाम से ही टिकट दिया जाएगा। टिकटिग प्रणाली में अयोध्या के नाम के साथ कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी