मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पांच घायल

भेलसर (अयोध्या) रुदौली कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तकिया गांव के समीप खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। कार सवार कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी हैं जो लखनऊ से लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:04 AM (IST)
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पांच घायल
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पांच घायल

भेलसर (अयोध्या) : रुदौली कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर तकिया गांव के समीप खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। कार सवार कुशीनगर जिले के रामकोला निवासी हैं, जो लखनऊ से लौट रहे थे। हादसे में कार सवार बंझन प्रसाद, नवीन कुमार, अवंतिका व सुमित्रा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि घायल सुमित्रा की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी