कृषि क्षेत्र में आएं युवा : पालेकर

फैजाबाद : कृषि ऋषि कहे जाने वाले और जीरो बजट खेती की शुरुआत करने वाले पद्मश्री सुभाष पाले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 11:41 PM (IST)
कृषि क्षेत्र में आएं युवा : पालेकर
कृषि क्षेत्र में आएं युवा : पालेकर

फैजाबाद : कृषि ऋषि कहे जाने वाले और जीरो बजट खेती की शुरुआत करने वाले पद्मश्री सुभाष पालेकर ने युवाओं से कृषि के क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षा समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए पालेकर ने कहाकि समय दिनोंदिन मशीनी हो रहा है। कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों और यहां तक कि घरों में भी रोबोट काम कर रहे हैं। ऐसे में नौकरियां भी कम होती जा रही है, जबकि कृषि मौजूदा समय में भी 70 फीसदी लोगों को रोजगार दे रही है। उन्होंने पढ़ाई कौशल के बिना किसी काम की नहीं होती, जबकि जीरो बजट खेती को अपनाकर प्रकृति के संरक्षण के साथ ही समृद्ध जीवन पाया जा सकता है। उन्होंने कहाकि कभी-कभी किसानों की आत्महत्या की खबर भी सुनने को मिलती है, लेकिन आत्महत्या करने वाले किसानों में एक भी जीरो बजट खेती करने वाला नहीं है। इसकी वजह इस खेती में लागत नहीं होना है। दीक्षा समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने उन्हें डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजा गया। कृषि ऋषि ने कहाकि जमीन, पानी, पर्यावरण और जैव विविधता नष्ट होती जा रही है। समृद्ध जीवन की संभावना भी कम होती जा रही है। ऐसे में युवा तो नौकरी की ओर भाग रहे हैं और नौकरीपेशा कृषि की ओर। उन्होंने कहाकि प्राकृतिक संसाधनों का मर्यादित ढंग से उपयोग करना चाहिए। इसके लिए सिर्फ भाषण से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी। उन्होंने कहाकि संसाधनों को बचाने के लिए प्राकृतिक तरीके से जीवनयापन करने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी