आज से फैजाबाद नहीं, अयोध्या डिपो

श पर फैजाबाद डिपो का नाम बदलकर अयोध्या डिपो कर दिया गया। इस निर्देश को स्थानीय स्तर पर फौरन अमल में लाया गया और बसों पर से फैजाबाद डिपो का नाम मिटा कर अयोध्या डिपो लिखवाना शुरू करवा दिया गया। अयोध्या डिपो के सीनीयर फोरमैन सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गुरुवार को जैसे ही निर्देश मिला उस पर काम शुरू करवा दिया गया। डिपो में कुल 127 बसें संचालित होती है जिनमें 17 अनुबंधित बसें शामिल है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 11:20 PM (IST)
आज से फैजाबाद नहीं, अयोध्या डिपो
आज से फैजाबाद नहीं, अयोध्या डिपो

अयोध्या: जिले का नाम बदले लगभग एक वर्ष बीत गए, लेकिन परिवहन निगम के फैजाबाद डिपो का नाम नहीं बदला गया था। गुरुवार को यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के निर्देश पर फैजाबाद डिपो का नाम बदलकर अयोध्या डिपो कर दिया गया। इस निर्देश को स्थानीय स्तर पर फौरन अमल में लाया गया और बसों पर से फैजाबाद डिपो का नाम मिटा कर अयोध्या डिपो लिखवाना शुरू करवा दिया गया।

अयोध्या डिपो के सीनियर फोरमैन सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गुरुवार को जैसे ही निर्देश मिला उस पर काम शुरू करवा दिया गया। डिपो में कुल 127 बसें संचालित होती है, जिनमें 17 अनुबंधित बसें शामिल है। वर्कशॉप में निर्देश मिलते बसों के उस हिस्से का रंगरोगन शुरू करवा दिया गया, जिस पर अब तक फैजाबाद डिपो लिखा था। लंबी दूरी की बसों के डिपो पहुंचते ही अयोध्या डिपो अंकित करवा दिया जाएगा।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि डिपो का नाम बदलने के साथ किराए में भी परिवर्तन होने के आसार है। हालांकि अभी किराए को लेकर कोई निर्देश नहीं मिला है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही अयोध्या डिपो की बसों में किराए के साथ अन्य कागजी परिवर्तन होने हैं। अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी