नेताजी जयंती सप्ताह की शुरुआत आज से

फैजाबाद : नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के कार्यालय पर बैठक कर नेताजी के जयं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 11:32 PM (IST)
नेताजी जयंती सप्ताह की शुरुआत आज से
नेताजी जयंती सप्ताह की शुरुआत आज से

फैजाबाद : नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के कार्यालय पर बैठक कर नेताजी के जयंती सप्ताह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए केंद्र के संयोजक शक्ति ¨सह ने कहा, देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। जयंती पर कुछ पार्कों व विद्यालयों में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के अलावा कोई ऐसा कार्य नहीं होता, जिससे आने वाली पीढि़यां नेताजी के त्याग व बलिदान के बारे में जान सकें।

बैठक में तय किया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से पूरे मंडल में पत्र भेजकर यह कहा जाय कि 23 जनवरी को प्रात: विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को नेताजी के जीवनी के बारे में जानकारी दी जाय। जयंती सप्ताह की शुरुआत बुधवार को प्रात: 10 बजे रिकाबगंज चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान से होगी। अभियान का श्रीगणेश विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने दीप जलाकर करेंगे। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नेताजी को राष्ट्र पुरुष व 23 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने की मांग की जाएगी। दूसरे दिन यानी 18 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम अंध विद्यालय में भोजन व वस्तु वितरण का कार्यक्रम नगर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की उपस्थिति में प्रस्तावित है। 19 जनवरी को कचेहरी परिसर में पुन: हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यहां अभियान की शुरुआत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय के नेतृत्व में होगा। 20 जनवरी को जिला चिकित्सालय में रक्तदान भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रताप ¨सह टिल्लू के नेतृत्व में किया जाएगा। 21 जनवरी को कुष्ठ आश्रम में फल, मिष्ठान व अन्न वितरित किया जाएगा। 22 जनवरी को नगर आयुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। 23 जनवरी को घंटाघर से सम्मान मार्च निकाला जाएगा।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विजय ¨सह बंटी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल, स्वतंत्रता सेनानी परिसर के सचिव मनोज मेहरोत्रा, पानी संस्थान के अमित ¨सह, देवेंद्र मिश्र, संजय ¨सह, प्रवीण पांडेय, सुप्रीत कपूर, केशव बिगुलर, अमल गुप्त, वीरभानु प्रताप ¨सह, पीयूष रंजन, डॉ. शैलेंद्र विक्रम ¨सह, श्रीपाल पांडेय, अरुण ¨सह, चेतन श्रीवास्तव, शंभुनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी