मां कामाख्या के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रुदौली के देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में माता रानी की जयकार हुई। घरों में कलश स्थापना कर शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा पंडाल सजाए गए.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 05:08 AM (IST)
मां कामाख्या के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़
मां कामाख्या के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

रुदौली (अयोध्या) : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रुदौली के देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में माता रानी की जयकार हुई। घरों में कलश स्थापना कर शैल पुत्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा पंडाल सजाए गए। तहसील मुख्यालय से बीस किमी दूर गोमती नदी के किनारे स्थित सिद्धपीठ मां कामाख्या भवानी के दरबार में पहले दिन हजारों भक्तों ने हाजिरी लगाई। चारों तरफ माता रानी के जयकार हुए। नगर के देवकाली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। पहले दिन बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने मां कामाख्या भवानी मंदिर पहुंच कर माथा टेका। पुलिस व प्रशासन के अफसरों को शारीरिक दूरी का पालन कराने को कहा। उन्होंने मंदिरों के पुजारी बृजकिशोर मिश्र से वार्ता कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर ही मंदिर आने की अपील की।

chat bot
आपका साथी