कैंप में बंटा 14 करोड़ का ऋण

अयोध्या सदर तहसील के निकट स्काउट भवन परिसर में केनरा बैंक के संयोजन में भिन्न-भिन्न बैंकों ने कैंप लगाकर ग्राहक संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 305 ऋण खातों के जरिए 14 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी बैंक के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:40 PM (IST)
कैंप में बंटा 14 करोड़ का ऋण
कैंप में बंटा 14 करोड़ का ऋण

अयोध्या : सदर तहसील के निकट स्काउट भवन परिसर में केनरा बैंक के संयोजन में भिन्न-भिन्न बैंकों ने कैंप लगाकर ग्राहक संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 305 ऋण खातों के जरिए 14 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी बैंक के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए।

जिलाधिकारी अनुज झा ने केनरा बैंक लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक उमेश कुमार शर्मा के साथ किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम आयोजन के लिए केनरा बैंक की सराहना की। उन्होंने सभी प्रकार के सरकारी ऋण अर्ह लोगों को दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों के आर्थिक विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। केनरा बैंक के महाप्रबंधक शर्मा ने आयोजन के पीछे सरकार की मंशा को लोगों से साझा किया।

सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार मीना ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक निहार रंजन प्रधान, एलडीएम डीके टंडन, पीएनबी के उप महाप्रबंधक रतन सिंह रोहिल, एसबीआइ के सहायक महाप्रबंधक मयूर तोलानी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक एसके सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक परमेश्वरलाल पोद्यार भी मौजूद रहे।

संचालन केनरा बैंक के मंडल प्रबंधक राजीव कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन केनरा के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप टंडन, क्षेत्रीय प्रबंधक रवि शूरी, विभुम त्रिपाठी, संतोष कुमार, पूर्णिमा त्रिपाठी, संदीप कुमार, विवेक मिश्र, संजय कुमार, निशांत सिंह, विवेक अग्रवाल व शशिकांत द्विवेदी ने किया। कैंप का समापन 24 अक्टूबर को होगा।

chat bot
आपका साथी