पंजीयन के लिए आगे आएं व्यापारी : जीसी मिश्र

वाणिज्य कर अधिकारियों को आश्वस्त किया। वाणिज्य कर अधिकारियों में जेसी सर्वजीत जेसी पंकज गांधीजेसी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 06:07 AM (IST)
पंजीयन के लिए आगे आएं व्यापारी : जीसी मिश्र
पंजीयन के लिए आगे आएं व्यापारी : जीसी मिश्र

अयोध्या : जीएसटी पंजीयन बेस में वृद्धि एवं राज्य व केंद्र सरकार के स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी व्यापारियों को देने के लिए व्यापारी संपर्क अभियान 31 दिसंबर तक वाणिज्यकर महकमे का चलेगा। मैसानिक लॉज में आयोजित सेमिनार में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-एक जीसी मिश्र ने व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में पंजीकरण कम होने से व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान 21 नवंबर से जारी है।

व्यापारियों से पंजीयन कराने के लिए गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू सूर्यनारायण ने विभागीय योजनाओं से जुड़ने का आह्वान व्यापारियों से किया। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि पांच लाख से बढ़ा कर10 लाख होने की जानकारी दी। असिस्टेंट कमिश्नर आलोक तिवारी ने प्रस्तावित नए रिर्टन सिस्टम के तहत सहज एवं सुगम रिर्टन के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्त ने व्यापारियों की तरफ से सहयोग के लिए वाणिज्यकर अधिकारियों को आश्वस्त किया। वाणिज्य कर अधिकारियों में जेसी सर्वजीत, जेसी पंकज गांधी, जेसी आरआर गुप्त के अलावा व्यापारियों में ज्ञान केसरवानी, रमेश जायसवाल, अरुण अग्रवाल, संगम सल्वानी, नीरज जायसवाल व शशिप्रकाश मिश्र ने सेमिनार में हिस्सा लिया। राज्य कर विभाग एवम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा मेसोनिक लॉज कैण्ट में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रारम्भ करते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया गया। जिसमें फै•ाबाद मण्डल के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 गिरीश चंद्र मिश्र ने राज्य सरकार द्वारा जी एस टी पंजीकरण जागरूकता अभियान, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा व्यापारी पेन्शन योजना हेतु डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। विभाग द्वारा सुगम, सरल एवं सहज नाम से लागू होने वाले नए रिट‌र्न्स की जानकारी दी।उन्होने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि सभी बाजारों में विभाग द्वारा पंजीयन कैम्प आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग कर अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की। संगोष्ठी में पेट्रोलियम डीलर के अध्यक्ष राजेश सिंह, दवा व्यापारियो के अध्यक्ष अवि आनंद, लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, जिला महामंत्री ज्ञान केसरवानी, कोषाध्यक्ष यसस्पति अग्रवाल, समाजवादी व्यापार सभा से के, के, गुप्ता, शशि प्रकाश मिश्र, सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सी ए हरप्रीत सिंह, इंडस्ट्री एसोसिएशन से पुनीत मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवम उद्योगपति उपस्थित थे। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड2 सूर्य नारायण,मारुत शरण चौबे,जॉइन्ट कमिश्नर सर्वजीत, एस एन पांडेय, राजाराम गुप्ता, रामकिशोर तिवारी, पंकज गांधी, राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर विजय प्रताप यादव, संतोष कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, राजीव पांडेय,रोहित मालवीय, असिस्टेंट कमिश्नर आलोक तिवारी, आलोक कुमार, शेखर चौरसिया, दुर्गेश कुमार नाजिर बृजेश मौर्या उपस्थित थे। संगोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री अरुण अग्रवाल ने किया। गोष्ठी के अंत मारुति शरण चौबे ने सभी का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी