सभी लगवाएं बूस्टर डोज: महापौर

सभी लगवाएं बूस्टर डोज मेयर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM (IST)
सभी लगवाएं बूस्टर डोज: महापौर
सभी लगवाएं बूस्टर डोज: महापौर

सभी लगवाएं बूस्टर डोज: महापौर

अयोध्या: श्रीराम चिकित्सालय में बूस्टर डोज लगवाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसकी शुरुआत महापौर रिषिकेश उपाध्याय ने बूस्टर डोज लगवा कर की। यह विशेष शिविर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लगाया गया। महापौर ने सभी से कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष राकेशमणि त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, आशीष मिश्रा आदि लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं दूसरी ओर दर्शननगर स्थित मेडिकल कालेज में नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने बूस्टर डोज लगवा कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहाकि केंद्र व राज्य सरकार ने कोरोना का बेहतर ढंग से प्रबंधन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय राजा, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिभजन गौड़, अरविंद सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, लक्ष्मण वर्मा, रामनिवास वर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, गणेश यादव, रामसुभावन वर्मा, राजकरण कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी