स्वतंत्रता सेनानियों व वीरनारियों का होगा सम्मान

फैजाबाद : गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर नारियों को सम्मानित किया जा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानियों व वीरनारियों का होगा सम्मान
स्वतंत्रता सेनानियों व वीरनारियों का होगा सम्मान

फैजाबाद : गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी कार्यक्रम परंपरागत तरीके से ही होगा। कारागार में निरुद्ध बंदियों व विभिन्न आश्रमों में रह रहे कुष्ठ रोगियों तथा सरकारी अस्पतालों में प्रशासन की ओर से फल वितरित किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को हुई गणतंत्र दिवस तैयारी बैठक में अपर जिलाधिकारी ¨वध्वासिनी राय ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: साढ़े सात बजे प्रभात फेरी से होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण, प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं अभिनन्दन व अन्य कार्यक्रम होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी