शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ फैजाबाद मंडल के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM (IST)
शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन
शिक्षणेत्तर कर्मियों ने पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ फैजाबाद मंडल के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर संयुक्त शिक्षा निदेशक संस्कृत मनीषा ओझा को आठ सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। ये मांगपत्र शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा को संबोधित था। इसके बाद जुलूस की शक्ल में शिक्षणेत्तर कर्मचारी पैदल मार्च कर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। आयुक्त को भी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

शिक्षणेत्तर कर्मियों ने अर्हताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पदों पर पदोन्नति का प्रावधान किए जाने की मांग की। उपार्जित अवकाश का नकदीकरण किए जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्र, प्रांतीय संयुक्त मंत्री व बाराबंकी के जिलाध्यक्ष शिवकैलाश सोनी, मंडलाध्यक्ष मनीष ¨सह, उपाध्यक्ष चंद्रकिशोर तिवारी, मंडलीय मंत्री योगेश पाठक, कोषाध्यक्ष शिवपुजारी, जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर ओमप्रकाश ¨सह, जिला मंत्री विजय कुमार चौरसिया, जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीन निगम, लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अमित कुमार, नीरज पांडेय उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी