कौम के लिए तालीम जरूरी : रिजवी

शहर के सुभाषनगर क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित संगोष्ठी में तालीम के क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को आगे आने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य रौनाही मदरसा अल्जामेतुल इस्लामिया मो. अयूब रिजवी ने कहा तालीम के क्षेत्र में कौम बहुत पीछे है। समाज एवं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:32 PM (IST)
कौम के लिए तालीम जरूरी : रिजवी
कौम के लिए तालीम जरूरी : रिजवी

अयोध्या : शहर के सुभाष नगर क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित संगोष्ठी में तालीम के क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को आगे आने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य रौनाही मदरसा अल्जामेतुल इस्लामिया मो. अयूब रिजवी ने कहा तालीम के क्षेत्र में कौम बहुत पीछे है। समाज एवं मुल्क की खिदमत के लिए अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए आगे आएं।

डॉ. सैयद फजलुल्ला चिश्ती ने कहा कि दीनी एवं दुनियावी दोनों की तरह की शिक्षा हासिल करना चाहिए। गोष्ठी में जात-पात और सूदखोरी जैसे मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मुफ्ती शमशुल कमर कादिरी ने अध्यक्षता की। पत्रकारिता को देश का चौथ स्तंभ बताया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान करने की जरूरत बताया। संचालन मौलाना तौसीफ रजा ने किया। डॉ. इरफान का इंसानियत पर जोर रहा। मो. एतेशाम फामी, मकसूदअहमद चिश्ती, इमरान खान, नुरुलहसन, हाजी जहीन, हाफिज जफर एवं गुलशाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी