राममंदिर के लिए किया जा रहा सकारात्मक प्रयास :योगी

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला जहां विराजमान हैं, वह स्थल मंदिर ही है

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)
राममंदिर के लिए किया जा रहा सकारात्मक प्रयास :योगी
राममंदिर के लिए किया जा रहा सकारात्मक प्रयास :योगी

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामलला जहां विराजमान हैं, वह स्थल मंदिर ही है और वहां लोग दर्शन करने आते हैं। करोड़ों लोग यह भी चाहते हैं कि जिस स्थल पर रामलला विराजमान हैं, वहां मंदिर का निर्माण हो। सरकार इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर रही है और संवैधानिक दायरे में रहकर मंदिर निर्माण की संभावना प्रशस्त करने में लगी है। मुख्यमंत्री नयाघाट स्थित राही निवास में मीडिया से मुखातिब थे और राममंदिर के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। मंगलवार को दीपोत्सव में शरीक होने आए मुख्यमंत्री ने रात्रि सर्किट हाउस में प्रवास किया और बुधवार की सुबह वे पुन: रामनगरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या की विकास योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कहा अयोध्या के विकास को लेकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं प्रस्तावित हैं कई स्थलों का सर्वे भी हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी टीम विकास को लेकर युद्धस्तर पर प्रयासरत है। उन्होंने दीपोत्सव को प्रांतीयकृत मेला की हैसियत दिलाने का भी एलान किया। ताकि दीपोत्सव की तैयारी और बजट का स्थाई प्रबंध सुनिश्चित हो सके। राम नगरी के पर्यटन विकास की बड़ी उम्मीद के तौर पर प्रस्तावित भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए साइट देखी जा चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महारानी कौशल्या के नाम से अयोध्या में निराश्रित महिलाओं एवं बच्चों के लिए एक सदन की स्थापना का भी एलान किया। मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

- मंगलवार को दीपोत्सव में शरीक होने आए मुख्यमंत्री ने अयोध्या प्रवास के दूसरे दिन रामजन्मभूमि, कनकभवन तथा हनुमानगढ़ी पहुंच दर्शन-पूजन किया।

chat bot
आपका साथी