गिरफ्तारी के विरोध में सेतु निगम के इंजीनियर बिफरे

फैजाबाद : वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर हादसे में सेतु निगम के सात इंजीनियरों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 11:54 PM (IST)
गिरफ्तारी के विरोध में सेतु निगम के इंजीनियर बिफरे
गिरफ्तारी के विरोध में सेतु निगम के इंजीनियर बिफरे

फैजाबाद : वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर हादसे में सेतु निगम के सात इंजीनियरों की गिरफ्तारी को सेतु अभियंता एसोसिएशन ने एकतरफा कार्रवाई बताते हुए नाराजगी जताई। काला फीता बांधकर गिरफ्तारी का विरोध जताया। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. अनिलकुमार को सौंपा। 15 मई 2018 के हादसे को एकतरफा बताया। सेतु निगम के इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई को समाप्त करने की मांग ज्ञापन में की।

सहायक अभियंता रिजवानअहमद की अगुवाई में आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनीलकुमार, उप परियोजना प्रबंधक डीके यादव, सहायक अभियंता रवि, जितेंद्रराम, एपी श्रीवास्तव के अलावा अवर अभियंता केशवप्रसाद, कन्हैया ¨सह राणा, एचके राम, अमर ¨सह, मनीष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी