दर्शन के साथ टोह लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी

फैजाबाद: नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के उम्मीदवारों के एलान से पहले भाजपा के प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Nov 2017 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Nov 2017 11:33 PM (IST)
दर्शन के साथ टोह लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी
दर्शन के साथ टोह लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी

फैजाबाद: नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के उम्मीदवारों के एलान से पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बुधवार को रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन पूजन किया। शाम को उन्होंने सरयू आरती भी की। माना जा रहा है कि दर्शन-पूजन के साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों की टोह भी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और चुप्पी साधे रहे। उधर भाजपाई उनके यहां आने का निहितार्थ निकालते रहे। यहां पहुंचने पर सआदतगंज में भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी का स्वागत करने वालों में सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक शोभा ¨सह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, जिला महामंत्री संजीव ¨सह, शक्ति ¨सह, वीरभानु प्रताप ¨सह, विशंभर ¨सह, धर्मेंद्र प्रताप ¨सह टिल्लू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, ऋषिकेश उपाध्याय ¨पटू, जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अर¨वद ¨सह, नीरज श्रीवास्तव ¨रकू, अभय ¨सह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राजेश तिवारी, रामकुमार ¨सह राजू, रणवीर ¨सह, गिरीश पांडेय डिप्पुल, अमल गुप्त, डॉ. हजारीलाल, वैश्य विनोद जायसवाल, नागेंद्र ¨सह लल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, अमीरचंद्र जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, दिवाकर ¨सह, रोहित पांडेय, राजेश ¨सह, नंदन तिवारी, किशन मौर्या, सुधीर कुमार गुप्त आदि थे।

chat bot
आपका साथी