पदयात्रा निकाल जानीं समस्याएं, गिनार्इं योजनाएं

भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के नवें दिन महानगर में आठ टोलियों ने जनसम्पर्क कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक घर-घर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 11:53 PM (IST)
पदयात्रा निकाल जानीं समस्याएं, गिनार्इं योजनाएं
पदयात्रा निकाल जानीं समस्याएं, गिनार्इं योजनाएं

अयोध्या : रविवार को भाजपा की आठ टोलियों ने महानगर में पदयात्रा निकालकर योजनाओं का पत्रक घर-घर बांटा। सांसद लल्लू ¨सह ने नियावां में पदयात्रा निकाली और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता से साझा किया। सांसद ने कई लाभार्थियों को सम्मानित किया। सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। उनके साथ गणेश गुप्ता, केशव बिगुलर, बाबूनंदन सोनकर, किशन मौर्य, प्रमोद मौर्य आदि थे। अवधपुरी कालोनी में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में पदयात्रा निकली। महापौर ने लोगों से स्वच्छ और सुंदर अयोध्या की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान अशोका द्विवेदी, तिलकराम मौर्य, सुनील यादव, रंजीत पांडेय, दीपक जौहरी आदि थे।

जयप्रकाश नारायण नगर में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप ¨सह टिल्लू व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन ¨सह की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। बैंक के सभापति ने कहाकि बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने कहाकि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना आरंभ हो गया है। उनके साथ आलोक द्विवेदी, अनिल ¨सह, अनिल सोनी, सुधीर चौरसिया, भानुप्रताप ¨सह आदि ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

विभीषणकुंड में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर घनश्याम पहलवान, अनुज दास, अमल गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव बालकृष्ण वैश्य, परमानंद मिश्र, शैलेंद्र मोहन मिश्र छोटे, विद्याकांत द्विवेदी, रंजना सागर, प्रमोद साहू आदि थे।

chat bot
आपका साथी