खंडासा में खूबसूरत जिम तो गोमती के किनारे अन्त्येष्टि स्थल

अमानीगंज की ग्राम पंचायत खंडासा के बाद अब देवगांव सुर्खियों में है। सुर्खियों की वजह ग्राम पंचायत के विकास कार्य के तहत बना ओपेन जिम व गोमती नदी के किनारे निर्मित अंत्येष्टि स्थल है। ग्रामीण पृष्ठभूमि में इन दोनों के लुक की तारीफ की जा रही है.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:06 AM (IST)
खंडासा में खूबसूरत जिम तो गोमती के किनारे अन्त्येष्टि स्थल
खंडासा में खूबसूरत जिम तो गोमती के किनारे अन्त्येष्टि स्थल

अयोध्या: ब्लॉक अमानीगंज की ग्राम पंचायत खंडासा के बाद अब देवगांव सुर्खियों में है। सुर्खियों की वजह ग्राम पंचायत के विकास कार्य के तहत बना ओपेन जिम व गोमती नदी के किनारे निर्मित अंत्येष्टि स्थल है। ग्रामीण पृष्ठभूमि में इन दोनों के लुक की तारीफ की जा रही है। ग्राम पंचायत खंडासा से निर्मित ओपेन जिम का लोकार्पण जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने चंद रोज पहले किया है। अमानीगंज- कुमारगंज रोड के किनारे निर्मित ओपेन जिम के लिए ग्राम प्रधान शशिकला व पंचायत सचिव भगवानदीन की तारीफ की। ऐसे ही ओपेन जिम का निर्माण अन्य ग्राम पंचायतों में कराए जाने की अपेक्षा मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार से की।

ओपेन जिम के बाद ग्राम पंचायत देवगांव में गोमती नदी के तट पर निर्मित अन्त्येष्टि स्थल की भी ग्रामीण सराहना करने लगे हैं। आसपास के गांव के लोग परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद अन्त्येष्टि करने लगे हैं। ग्राम प्रधान सज्जे व पंचायत सचिव भगवानदीन हैं। खंडासा में ओपेन जिम का निर्माण भी इन्हीं पंचायत सचिव की देखरेख में हुआ है। पंचायत सचिव ने बताया कि 24 लाख की लागत से तैयार अन्त्येष्टि स्थल पर बारिश से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था है। बैठने का स्थल भी शेड से कवर्ड है। चार बेंच के अलावा कार्यालय, स्टोररूम, हैंडपंप व शौचालय भी है। हरियाली के लिए पौधारोपण किया जा चुका है। उनके अनुसार अन्त्येष्टि स्थल की देखरेख की व्यवस्था ग्राम पंचायत के जिम्मे है।

chat bot
आपका साथी