आटाचक्की में ब्लास्ट से वृद्ध समेत दो की मौत

अयोध्या) पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा मजरे हनुमान का पुरवा में गेहूं पीसते समय चक्की में ब्लास्ट हो गया। घटना में चक्की मालिक समेत दो लोगों कीर मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले वृद्ध की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ में दमतोड़ा। बिरौली गांव निवासी गुलशन (17) पुत्र चुन्नीलाल निजी ट्रैक्टर से गांव-गांव जाकर आटा चक्की से गेहूं पीसता है। गुरुवार सुबह तकरीबन नौ बजे हनुमान का पुरवा निवासी रामलाल (60) के घर गेहूं की पिसाई चल रही थी। तभी चक्की में जोरदार धमाका हुआ। चक्की के टुकड़े दूर तक बिखर गए। मौजूद वृद्ध रामलाल व गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:40 PM (IST)
आटाचक्की में ब्लास्ट से वृद्ध समेत दो की मौत
आटाचक्की में ब्लास्ट से वृद्ध समेत दो की मौत

मसौधा (अयोध्या) : पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा मजरे हनुमान का पुरवा में गेहूं पीसते समय चक्की में ब्लास्ट हो गया। घटना में चक्की मालिक समेत दो लोगों कीर मौत हो गई। जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले वृद्ध की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ में दमतोड़ा।

बिरौली गांव निवासी गुलशन (17) पुत्र चुन्नीलाल निजी ट्रैक्टर से गांव-गांव जाकर आटा चक्की से गेहूं पीसता है। गुरुवार सुबह तकरीबन नौ बजे हनुमान का पुरवा निवासी रामलाल (60) के घर गेहूं की पिसाई चल रही थी। तभी चक्की में जोरदार धमाका हुआ। चक्की के टुकड़े दूर तक बिखर गए। मौजूद वृद्ध रामलाल व गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। रामलाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गुलशन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया,जहां उसने दमतोड़ दिया। थानाध्यक्ष अर¨वद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी