अविवि में तैयार होगी एशिया की सबसे बड़ी संगीत एकेडमी

फैजाबाद : डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों के सहयोग से एशिया की सब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:55 PM (IST)
अविवि में तैयार होगी  एशिया की सबसे बड़ी संगीत एकेडमी
अविवि में तैयार होगी एशिया की सबसे बड़ी संगीत एकेडमी

फैजाबाद : डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों के सहयोग से एशिया की सबसे बड़ी संगीत एकेडमी तैयार की जाएगी। इसकी सहायता के लिए 30 अक्टूबर को चैरिटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पद्मश्री सोमा घोष, पामेला जैन, युवी ¨सह, आकाश दुबे अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा। इस सांस्कृति कार्यक्रम का शीर्षक गजल की एक शाम बेगम अख्तर के नाम है। इसकी जानकारी पुरातन छात्र व कार्य परिषद सदस्य ओमप्रकाश ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि मल्लिका-ए गजल पद्मश्री पद्मभूषण बेगम अख्तर के नाम पर स्थापित हो रही इस संगीत अकादमी में भारतीय लोककला और शास्त्रीय संगीत को संरक्षित किया जाएगा। संगीतकला अकादमी की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय टोकन मनी के साथ भूमि उपलब्ध करा रहा है। इसका निर्माण जन सहयोग, पुरातन छात्रों के सहयोग और प्रदेश व केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालयों की सहायता से होगा। ओपी ने बताया कि चैरिटी कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में आगामी 30 अक्टूबर आयोजित होगी। नामचीन कलकारों के साथ ही सारेगामा व अन्य चैनलो के स्टार भी प्रस्तुति देंगे। इस अकादमी के नियम और परिनियमावली बनाने के लिए कुलपति ने एक एडवाइजरी बोर्ड गठित किया है। डिप्टी डायरेक्टर एवं सीनियर एडिटर पब्लिकेशन्स डिविजन, इंफॉरमेशन एंड ब्रॉडका¨स्टग मिनिस्ट्री, भारत सरकार राकेश रेणु, बीएचयू की प्रो. मधुमिता भट्टाचार्या प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजीव श्रीवास्तव को नामित किया गया है। 30 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. रमापति मिश्र, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, संदीप कुमार, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. विनोद चौधरी और कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश ¨सह भी हैं। .

chat bot
आपका साथी