वार्षिकोत्सव पर बही गीत संगीत की रसधार

प्रस्तुतीकरण देख विधायक ने कहा कि कार्यक्रमों के जरिए बच्चों का मानसिक एवं सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर प्रबंधक और मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अंशिका श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में माध्यमिक शिक्ष

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 11:03 PM (IST)
वार्षिकोत्सव पर बही गीत संगीत की रसधार
वार्षिकोत्सव पर बही गीत संगीत की रसधार

अयोध्या : पौसरा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में गीत-संगीत की रसधार बही। प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के साथ दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने किया। विधायक ने कहा कि अच्छी शिक्षा के बिना हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य नहीं प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा से व्यक्तित्व और देश का विकास संभव है। बच्चों का मनमोहन प्रस्तुतीकरण देख विधायक ने कहा कि कार्यक्रमों के जरिए बच्चों का मानसिक एवं सर्वांगीण विकास होता है।

इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य अंशिका श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजमणि ¨सह, पूर्व महामंत्री कमलेश दुबे, सुशील पांडेय, अखंड मिश्र, कल्लू तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी