ठीक होने वालों की बढ़ी संख्या, 30 मिले संक्रमित

कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो ठीक होने वालों की संख्या 54 रही। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी तेजी से कम हो रहे हैं.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM (IST)
ठीक होने वालों की बढ़ी संख्या, 30 मिले संक्रमित
ठीक होने वालों की बढ़ी संख्या, 30 मिले संक्रमित

अयोध्या: कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो ठीक होने वालों की संख्या 54 रही। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी तेजी से कम हो रहे हैं। हरिग्टनगंज के साहबगंज, रुदौली के सीवान में दो-दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहर में बेनीगंज, पुलिस लाइन, विभिषण कुंड, रामराजकुंज, दुर्गापुरी, सिविल लाइन, उसरू व रामघाट में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले है। तारुन ब्लॉक के सहसीपुर, जयसिंहमऊ, बेनीगद्दोपुर, बीकापुर के डेहरियावा, मवई के कसारी, मयाबाजार, अमानीगंज के कोटिया, सोहावल के शेखपुर, मिल्कीपुर के अंजरौली में एक-एक व्यक्ति को जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6696 व ठीक होने वालों का 5984 हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 625 रही। जांच में भी रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है। शुक्रवार को 2250 लोगों की जांच की गई, जबकि अब तक एक लाख 76 हजार, 340 लोगों की जांच की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी