फिर मिले एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 44

-एक महिला इलाज के बाद हुई ठीक प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद संसू अयोध्या जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 10:17 PM (IST)
फिर मिले एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 44
फिर मिले एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 44

अयोध्या: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जिले में एक साथ 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर की ट्रैवल हिस्ट्री है। ये लोग महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों से यहां आए हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी अनुज झा ने की है। सोहावल के रौनाही निवासी युवक की मुंबई से आते वक्त मौत हो गई थी। उसका नमूना भी भेजा गया था। वह भी कोरोना संक्रमित था। मरीजों को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में आइसोलेट किया जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के गांवों को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। इससे पहले 18 मई को एक साथ 18 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे, जबकि 19 मई को तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है।

गुरुवार को आई रिपोर्ट में मवई ब्लॉक के भवानीपुर गांव में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक महिला व दूसरा पांच वर्ष का मासूम है। ये लोग सूरत से वापस लौटे हैं। कुशहरी गांव का एक युवक पॉजिटिव मिला है। रुदौली तहसील के कुढ़ासादात गांव का एक और युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। वह भी मुंबई से लौटा है, जबकि चंद दिन पहले इसी गांव का एक युवक पॉजिटिव पाया जा चुका है। वह भी मुंबई से लौटा था। संक्रमितों में विकास खंड तारुन के दो लोग शामिल है, जिसमें एक सांसद आदर्श ग्राम बरांव का भी है, जबकि दूसरा ग्रामसभा बलरामपुर के खुटेहना का है। दोनों लोग मुंबई से ट्रक से वापस आए थे। पूराबाजार ब्लॉक के कस्तूरीपुर के तीन व कुशमाहा ग्रामसभा के एक युवक को कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये लोग अहमदाबाद से वापस आए थे।

आंध्र प्रदेश से लौटा मया ब्लॉक का सरैया गांव निवासी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। आंध्रप्रदेश से वापस आने के बाद वह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन था। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें डीली गिरधर, देवरिया व टोडरपुर गांव में मुंबई से लौटे युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी