अपहरण और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

फैजाबाद : मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के अपहरण व दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 11:52 PM (IST)
अपहरण और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
अपहरण और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

फैजाबाद : मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के अपहरण व दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को थाना प्रभारी जयवीर ¨सह यादव ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक हुई जांच में प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। बीती 10 फरवरी को एक गांव की रहने वाली विवाहिता की ओर से थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया कि 25 जनवरी को दो लोगों ने तमंचे के बल पर बोलेरो पर बैठा कर अगवा किया और हरिद्वार ले जाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। वहां से किसी तरह भाग कर वापस अपने घर आई। यह मामला उसी समय संदिग्ध हो गया था जब पीड़िता के साथ रही उसकी बेटी व बेटे ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उसकी मां उसे लेकर ट्रेन से गयी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी