केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देंगे लोकतंत्र सेनानी

फैजाबाद: जिले के लोकतंत्र सेनानी आगामी 15 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय धरना में

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 12:07 AM (IST)
केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देंगे लोकतंत्र सेनानी

फैजाबाद: जिले के लोकतंत्र सेनानी आगामी 15 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित राष्ट्रीय धरना में शिरकत करेंगे। सेनानियों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलेगा। यह निर्णय लोकतंत्र सेनानियों की कचेहरी स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुई जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने की। संचालन प्रवक्ता रमेश शर्मा ने किया। प्रदेश सचिव सत्येन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राजपाल, व मोहन ¨सह ने 15 अक्टूबर को लखनऊ में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक के निर्णयों से अवगत कराया। बताया गया कि लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री रविदास मेहरोत्रा व राष्ट्रीय महासचिव चर्तुभुज त्रिपाठी ने प्रांतीय बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा लोकतंत्र सेनानियों की मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए आगामी 15 नवम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्र स्तरीय धरना का एलान कर प्रदेश के सभी जिलो में तैयारियों का निर्देश दिया। बैठक में लोकतंत्र सेनानी की सम्मान राशि समय से न मिलने समेत कई समस्याएं बतायी। जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने 15 नवम्बर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के अंत में इसी माह दिवंगत हुए लोकतंत्र सेनानी गया प्रसाद ¨सह व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी की पत्नी निर्मला देवी के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। बैठक में गिरधर गोपाल श्रीवास्तव, नर¨सह वर्मा, हरिश्चंद ¨सह, आत्माराम तिवारी, मोहम्मद हकीम, वंशीलाल, जयजयराम गुप्ता, ओम प्रकाश सोनकर, गया प्रसाद, बृजबक्श पाण्डेय, श्रीराम, रामजीलाल मौर्य, उदयराज, गीता देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी