एक करोड़ 33 लाख से संवरेंगे शहरी विद्यालय

फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम साफ-सफाई के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की दशा को लेकर भी संजीद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 12:07 AM (IST)
एक करोड़ 33 लाख से संवरेंगे शहरी विद्यालय
एक करोड़ 33 लाख से संवरेंगे शहरी विद्यालय

फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम साफ-सफाई के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की दशा को लेकर भी संजीदा है। महापौर ने यहां के बच्चों को गुणवत्तायुक्त तालीम के लिए नगर परिधि के परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने का जिम्मा उठाया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के निर्देश पर निगम के अफसरों ने प्रस्ताव तैयार किया, जिस पर गत दिनों मंडलायुक्त मनोज मिश्र की अध्यक्षता वाली समिति ने मुहर लगा दी है। इसके अंतर्गत कुल 19 विद्यालयों को संवारने के लिए एक करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इस योजना के अंतर्गत काम शुरू होने की उम्मीद है।

महापौर ने गत दिनों ही नगर निगम क्षेत्र के कुछ विद्यालयों का जायजा लिया। इस दरम्यान स्कूलों की अव्यवस्था, जर्जर भवन देख वे दंग रह गए थे। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत भारी तादाद में जर्जर भवन हैं। महापौर ने बेसिक शिक्षाधिकारी अमिता ¨सह से विद्यालयों की सूची मांगी है। बीएसए ने 19 स्कूलों की सूची सौंपी है। प्रत्येक स्कूलों में एक-एक कमरा व अन्य कार्यों के लिए नगर निगम की अवस्थापना निधि से सात लाख रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया है। इस धनराशि में स्कूलों का रंग-रोगन व कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि बीएसए ने जिन 19 विद्यालयों का नाम दिया था, उनके लिए सात-सात लाख रुपये आवंटित किए जाने पर सहमति बनी है।

chat bot
आपका साथी