कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

फैजाबाद : सुबह के समय कोहरा छाने व दिन भर तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, हालांकि दिन में धू

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 12:01 AM (IST)
कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

फैजाबाद : सुबह के समय कोहरा छाने व दिन भर तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, हालांकि दिन में धूप निकली जरुर, लेकिन हवाओं की तेज रफ्तार ने वातावरण में ठंड व गलन बनाए रखी। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। एक फरवरी से मौसम बिगड़ भी सकता है।

शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ना आरंभ हुआ, वैसे-वैसे सूर्यदेव भी रौ में आते गए, लेकिन तेज पछुवा हवाओं ने वातावरण में ठंड बनाए रखी। इस वजह से लोगों को खिली धूप में भी ठंड का एहसास होता रहा। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि अधिष्ठाता प्रो. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है, जिसकी वजह से यहां नमी आ रही है। इसी वजह से सुबह के समय कोहरा छाया। उन्होंने बताया कि आगामी एक फरवरी के बाद मौसम बिगड़ सकता है। एक व दो फरवरी को बदली छाने की संभावना है। उन्होने बताया कि तेज हवाओं का चलना जारी रहा तो मौसम बिगड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक अधिकतम आ‌र्द्रता 90 व न्यूनतम 56 फीसदी रही।

chat bot
आपका साथी