महिला यात्रियों को पुष्प भेंट कर किया सम्मान

जागरण संवाददाता इटावा मिशन शक्ति के तहत मॉडल बस स्टेशन पर परिवहन निगम की महिला पि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:22 PM (IST)
महिला यात्रियों को पुष्प भेंट कर किया सम्मान
महिला यात्रियों को पुष्प भेंट कर किया सम्मान

जागरण संवाददाता, इटावा : मिशन शक्ति के तहत मॉडल बस स्टेशन पर परिवहन निगम की महिला परिचालकों ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर स्टेशन पर आने वाली सभी महिला यात्रियों को गुलाब के पुष्प भेंट करके सम्मानित किया तथा सुरक्षित सफर की कामनाएं की।

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया गया। इसी के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन सेव लाइफ फाउंडेशन के द्वारा इटावा डिपो के सभी चालकों एवं परिचालकों को महिलाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए व्यवहारिक जानकारी दी गई, सभी चालकों को निरंतर हो रहे सड़क हादसों के कारणों की विस्तार से जानकारी देकर सड़क हादसों पर नियंत्रण करने का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने कर्तव्य परायणता के साथ सुरक्षित सफर कराने तथा सभी यात्रियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। एआरएम राजीव शर्मा, ओम प्रकाश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी