ब्लाक प्रमुख पर आरोप लगा दो ग्राम प्रधानों ने दिया इस्तीफा

संवादसूत्र महेवा ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत व्यासपुर एवं ग्राम पंचायत इकनौर के ग्राम प्रधान ने तीन माह से कोई सचिव न होने तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा ब्लॉक प्रमुख महेवा पर धमकी देने व दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 06:05 AM (IST)
ब्लाक प्रमुख पर आरोप लगा दो ग्राम प्रधानों ने दिया इस्तीफा
ब्लाक प्रमुख पर आरोप लगा दो ग्राम प्रधानों ने दिया इस्तीफा

संवादसूत्र, महेवा : ब्लॉक क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत व्यासपुर एवं ग्राम पंचायत इकनौर के ग्राम प्रधान ने तीन माह से कोई सचिव न होने तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा ब्लॉक प्रमुख महेवा पर धमकी देने व दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ग्राम प्रधान व्यासपुर प्युरेश दुबे व ग्राम प्रधान इकनौर रामऔतार ने शुक्रवार को दोपहर बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सतीश कुमार पांडे को अपने पद से त्यागपत्र सौंपा व एक-एक कॉपी कार्यालय में लिपिक को रिसीव कराई। ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी पंचायतों में गत तीन माह से कोई भी सचिव न होने से विकास कार्य सहित अन्य सभी कार्य प्रभावित हैं। जब इस संबंध में बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत से सचिव की नियुक्ति के बारे में कहा तो एडीओ पंचायत व ब्लॉक प्रमुख द्वारा धमकाते हुए अनर्गल दबाव बनाया गया। जिससे व्यथित होकर वे अपने पद को निर्वाहन करने में असहज हैं। ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे का कहना है कि वह क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष हैं, किसी भी ग्राम पंचायत में कोई दखलदांजी नहीं करते। उन पर आरोप राजनैतिक द्वेष भावना वश लगाए गए हैं। चूंकि दोनों प्रधान उनके प्रतिद्वंदी गोविदी त्रिपाठी के पक्ष के हैं, इसलिए वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। झूठे आरोप को लेकर मानहानि का केस करेंगे। बीडीओ सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि नियमानुसार निर्धारित प्रारूप पर व शपथ पत्र के साथ त्याग पत्र देना चाहिए था जिसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाता चूंकि सादा कागज पर है, इसलिए वह इसे जिला पंचायत राज अधिकारी के पास भेज रहे हैं, जो भी निर्देश होगा, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी श्याम वरन राजपूत ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। यदि किसी तरह का कोई सबूत है तो प्रधान दें। उनके द्वारा कोई धमकी नहीं दी गई, सभी जनप्रतिनिधि उनके लिए सम्मानित हैं।

chat bot
आपका साथी