महिला ने साथी की मदद से की थी पति की हत्या

संवाद सूत्र बकेवर पौने दो माह पूर्व 3 अगस्त को लखना नहर में मिले शव की शिनाख्त बसरेहर थाना के ग्राम जैतपुर तोताराम निवासी गुड्डन उर्फ चंद्रप्रकाश 33 वर्ष के रूप में हुई। चंद्र प्रकाश की शिनाख्त उनके दो भाइयों ने बकेवर थाना पर आकर की। चंद्र प्रकाश की हत्या में उसकी पत्नी पर आरोप है। शव को भोगनीपुर निचली गंगानहर में फेंक दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:24 AM (IST)
महिला ने साथी की मदद से की थी पति की हत्या
महिला ने साथी की मदद से की थी पति की हत्या

संवाद सूत्र, बकेवर : पौने दो माह पूर्व 3 अगस्त को लखना नहर में मिले शव की शिनाख्त बसरेहर थाना के ग्राम जैतपुर तोताराम निवासी गुड्डन उर्फ चंद्रप्रकाश 33 वर्ष के रूप में हुई। चंद्र प्रकाश की शिनाख्त उनके दो भाइयों ने बकेवर थाना पर आकर की। चंद्र प्रकाश की हत्या में उसकी पत्नी पर आरोप है। शव को भोगनीपुर निचली गंगानहर में फेंक दिया था।

बकेवर थाना के कस्बा लखना के पास झाल पुल से विगत 3 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति शव मिला था। शव के हाथ बंधे थे। बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर तोताराम निवासी दो भाइयों राकेश कुमार शर्मा व सर्वेश कुमार शर्मा ने शर्मा ने बुधवार को फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस के साथ बकेवर थाना पर आकर पहचान अपने छोटे भाई चंद्र प्रकाश के रूप में की। राकेश कुमार व सर्वेश ने बताया कि उनका भाई चंदप्रकाश अपनी पत्नी के साथ इटावा शहर में शांति कालोनी में रहते थे। चन्द्र प्रकाश मजदूर था शटरिग का काम करता था।

1 अगस्त 2019 को पत्नी के साथ गांव से शहर आ गया था। उन लोगों को कुछ पता नहीं था। चंद्र प्रकाश की पत्नी ने करीब एक हफ्ता पहले सर्वेश की पुत्री जो दिल्ली में रहती थी उसको फोन कर चंद्र प्रकाश के गिर जाने से पैर टूटने व अन्य चोट लगने की बात बताई थी उसके बाद कई बार फोन करने पर भी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने कोई फोन नही उठाया। तो कुछ शक होने पर खोजना शुरू किया। खोज में पता चला कि चंद्र प्रकाश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने किसी एक अन्य साथी के साथ मिलकर कर दी और दतावली के पास शव को नर में फेंक दिया था।

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी से आये एसआई हेमन्त सोलंकी ने बताया कि महिला व उसका साथी जिसको घर वाले साथ लेकर आये थे, थाना पर हैं। महिला ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार भी की है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी