ब्रिटिश काल के निकले खेत में मिले चांदी के सिक्के

संवाद सहयोगी जसवंतनगर बलरई क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में किसान विजय बहादुर के खेत में मिले चांदी के सिक्के ब्रिटिश काल के हैं। इन सिक्कों के पांच पूर्व मिलने के बाद से गांव में हलचल मची हुई है। लोग मिट्टी में सिक्कों को खोज रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 06:25 AM (IST)
ब्रिटिश काल के निकले खेत में मिले चांदी के सिक्के
ब्रिटिश काल के निकले खेत में मिले चांदी के सिक्के

संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : बलरई क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में किसान विजय बहादुर के खेत में मिले चांदी के सिक्के ब्रिटिश काल के हैं। इन सिक्कों के पांच दिन पूर्व मिलने के बाद से गांव में हलचल मची हुई है। लोग मिट्टी में सिक्कों को खोज रहे हैं। हालांकि यह सिक्के एक रुपये के हैं। सिक्के ब्रिटिश शासन काल यानि 1862 से 1919 के बने हुए हैं। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दी गई है। यहां पर खजाना दबा होने की आशंका जताई जा रही है। पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने तक खेत पुलिस की नजर में रहेगा।

पांच दिन पूर्व थाना बलरई क्षेत्र के गांव निजामपुर में उस वक्त हल्ला मच गया जब विजय बहादुर के खेत में खेल रहे बच्चों को वहां चांदी के सिक्के दिखे। लोग मिट्टी में सिक्का ढूंढ़ने लगे। धीरे-धीरे इसकी भनक पूरे गांव में पहुंच गई थी। आसपास के लोगों ने भी मिट्टी में सिक्के की तलाश की। इस दौरान जिसके हाथ जितने सिक्के लगे वह उसे चुपचाप ले भागा। कुल कितने सिक्के मिले हैं यह कोई नहीं जानता है। चर्चा है कि लोगों द्वारा सिक्के तलाशी के दौरान लोगों ने करीब 50 से 100 सिक्के पाए थे पर अब ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। खेत में सिक्के मिलने व बंटवारे को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच करने में जुटी है।

विजय बहादुर के भाई मिट्ठन लाल ने बताया कि 25 जुलाई को खेत में उनके भाई कुछ कार्य कर रहे थे। उसी दौरान गांव के नरेंद्र कुमार खेत से मिट्टी की खोदाई करने लगा। उसे 25 चांदी के सिक्के मिले थे। जिन्हें हमारे भाई व नरेंद्र आदि ने बंदरबांट किया। इससे पहले नरेंद्र ने रात में खेत की खोदाई की और एक कांच के कंटर में रखे 20-25 किलो सोने-चांदी के सिक्के खेत से खोदाई में निकलने की बात कही। कुछ दिनों बाद दोनों लोगों में इन्हीं सिक्कों को लेकर विवाद हो गया। 100 डायल पुलिस मौके पर गांव पहुंची तो पुलिस ने कुछ रुपये लेकर राजीनामा करा दिया। इस दौरान 4 सिक्के बिक्री किए थे। इसके बाद शनिवार को उन्हीं सिक्कों को लेकर फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस को सूचना मिलने से विजय बहादुर, नरेंद्र कुमार व मोनू को थाना लाया गया जिनसे पड़ताल में बताया कि कुल 25 सिक्के मिले थे जिन्हें बाजार के एक सुनार को बेच दिए हैं।

बलरई थाना पुलिस प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि 25 सिक्के मिलने की बात स्वीकारी गई है। जांच की जा रही है। खेत में सिक्के तो मिले हैं कितने मिले हैं यह जांच का विषय है। खेत पर निगरानी रखने को निर्देशित किया गया है। पुरातत्व विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी