सुरक्षा कम करने पर शिवपाल का बयान, कहा- भाजपा से यही उम्मीद थी, अब हमारी रक्षा कार्यकर्ता और जनता करेगी

मैनपुरी संसदीय सीट से उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार करने उतरे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सरकार द्वारा सुरक्षा कम किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है और बहू डिंपल की बड़ी जीत का दावा किया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 12:14 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 12:14 PM (IST)
सुरक्षा कम करने पर शिवपाल का बयान, कहा- भाजपा से यही उम्मीद थी, अब हमारी रक्षा कार्यकर्ता और जनता करेगी
इटावा में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दिया बयान।

इटावा, जागरण संवाददाता। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सुरक्षा में कटौती होने के बाद प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा से यही उम्मीद थी, अब हमारी सुरक्षा हमारे कार्यकर्ता और जनता करेगी। मैनपुरी सीट से बहू डिंपल की जीत और बड़ी होगी। भाजपा के उम्मीदवार रघुराज की बड़े अंतर से हार होना सुनिश्चित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घड़ी का पेंडुलम और फुटबाल कहे जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि पेंडुलम को लेकर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री का अच्छा जवाब दे दिया है। जहांतक फुटबाल की बात है तो जब अच्छा खिलाड़ी होता है, तो एक बार में ही गोल हो जाता है।

शिवपाल यादव ने अपने करीबियों के भाजपा में जाने पर कहा कि राजनीति में व्यापार नहीं, त्याग और संघर्ष करना पड़ता है। भाजपा में शामिल हुए नेताओं में त्याग और संघर्ष की क्षमता नहीं है। वे स्वार्थी लोग हैं, इनका हमारा साथ छोड़ने के बाद हमारा वोट बैंक बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी