शिवपाल यादव हवा में हैं, नई पार्टी बनाना आसान नहीं: रामगोपाल यादव

रामगोपाल यादव ने कहा, 'सपा के 98 फीसद कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ हैं। नेता जी मुलायम सिंह यादव को सभी सपाई और परिवार के लोग सम्मान करते हैं।'

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2017 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2017 01:29 PM (IST)
शिवपाल यादव हवा में हैं, नई पार्टी बनाना आसान नहीं: रामगोपाल यादव
शिवपाल यादव हवा में हैं, नई पार्टी बनाना आसान नहीं: रामगोपाल यादव

इटावा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवपाल यादव के नया मोर्चा बनाने के सवाल पर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव बोले कि शिवपाल हवा में हैं। नई पार्टी या मोर्चा बनाना आसान नहीं है। सपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रो. यादव गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि सपा के बराबर कोई संगठन नही चल सकता। रामगोपाल यादव ने कहा, 'सपा के 98 फीसद कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ हैं। नेता जी मुलायम सिंह यादव को सभी सपाई और परिवार के लोग सम्मान करते हैं।'

यह भी पढ़ें: अखिलेश और 'बुआ' आए करीब, पटना की रैली में होंगे साथ

इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा ​सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'सीएम योगी अनुभवहीन हैं, उन्हें नहीं पता कि इतने बड़े राज्य को कैसे चलाया जाए। जब से वो मुख्यमंत्री बने हैं तब से राज्य में अपराधों में बाढ़ आ गई है।'

यह भी पढ़ें: 'कोई मेरी किडनी खरीद लो', हालात से परेशान मां की फेसबुक पर गुहार

chat bot
आपका साथी